सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Badrinath Highway slows down due to traffic jam

Rishikesh News: जाम से थमी बदरीनाथ हाईवे की रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 29 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway slows down due to traffic jam
बदरीनाथ हाईवे के पर कबीर चौरा आश्रम के बाहर लगता जाम- संवाद
विज्ञापन
सप्ताहांत पर तीर्थनगरी में दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों के वाहनों के आने से सुबह से शाम तक जाम जैसी स्थिति बनीं रही। बदरीनाथ हाईवे पर तपोवन से ब्रह्मपुरी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यातायात पुलिस को वाहनों को ब्रह्मपुरी से पशुलोक बैराज डायवर्ट कराना पड़ा।
Trending Videos


सुबह आठ बजे से ही नेपाली फार्म से तपोवन तक बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का दबाव हो गया था। शुक्रवार को पर्यटकों के वापस आने से (पर्वतीय क्षेत्रों से) इंद्रमणि बडोनी चौक से भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड़, ओमकारानंद इंस्टीट्यूट गेट, तपोवन तिराहा तक बाईपास मार्ग पर जाम लग गया। इस मार्ग पर जाने वाले वाहनों की दो-दो लाइनें लगने से स्थिति बेकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बदरीनाथ हाईवे पर चंद्रभागा पुल से कैलाश गेट, खारास्रोत तिराहा, रामझूला तपोवन तिराहे तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। इसके बाद यातायात पुलिस मुनि की रेती को पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को ब्रह्मपुरी तिराहे से गरुड़चट्टी पुल, लक्ष्मणझूला, पशुलोक बैराज, चीला होते हुए हरिद्वार भेजने पड़े। देहरादून जाने वाले वाहनों को इसी रास्ते पशुलोक बैराज से आईडीपीएल गोलचक्कर, कैनाल गेट, श्यामपुर पुलिस चौकी, नेपाली फार्म से आगे भेजा गया।

---



राफ्टिंग के वाहनों के कारण बिगड़ती रही स्थिति

हाईवे पर वाहनों के दबाव के कारण जाम लग रहा था। इस जाम को राफ्टिंग के वाहन और बढ़ा रहे थे। बदरीनाथ मार्ग पर चंद्रभागा पुल के पास, आंध्रा आश्रम, गुरुद्वारा के पास किराए की स्कूटी के पार्क होने, नीम बीच, आमखाला, गंगा रिजॉर्ट, जानकी सेतु से राफ्टिंग के वाहनों के हाईवे पर आने के कारण जाम की स्थिति रही। वहीं, कैलाश गेट में पूर्णानंद मार्ग पर राफ्टिंग संचालकों की ओर से सड़क किनारे स्कूटी पार्क करने, साइनबोर्ड सड़क पर लगाने से स्थिति बिगड़ती रही।



---

नीलकंठ से लक्ष्मणझूला पहुंचने में लग गए तीन घंटे



वीकेंड पर जाम लगने के कारण लक्ष्मणझूला से नीलकंठ जाने में वाहनाें को तीन घंटे लग गए। जबकि अन्य दिनों में एक घंटे में वाहन लक्ष्मणझूला से नीलकंठ पहुंच जाते थे। वापस आने में भी नीलकंठ से लक्ष्मणझूला पहुंचने में तीन घंटे लग गए। जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



---

कोट-



- हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर कुछ समय के अंतराल पर 11 बजे से पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को ब्रह्मपुरी से डायवर्ट कर लक्ष्मणझूला, पशुलोक बैराज की ओर किया गया। - संजय रौथाण, यातायात निरीक्षक, मुनि की रेती

---



सुबह 11 बजे से हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। तपोवन, रामझूला में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण चंद्रभागा पुल तक वाहनों की दबाव बढ़ गया था। टिहरी पुलिस से समन्वय कर वाहनों को आगे भेजा गया। - प्रदीप कुमार, यातायात निरीक्षक, ऋषिकेश

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed