{"_id":"6a287419a0fb6f1d3a0ba0ab","slug":"bus-full-of-passengers-stuck-in-kalamath-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-991969-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ब्रेक फेल होने से कलमठ में फंसी यात्रियों से भरी बस, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ब्रेक फेल होने से कलमठ में फंसी यात्रियों से भरी बस, सभी सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी के पास रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश आ रही रामनगर डिपो की रोडवेज की बस के ब्रह्मपुरी के पास ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर बदरीनाथ हाईवे पर ऊपर की तरफ बने कलमठ में फंस गई। ऋषिकेश डिपो से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को लाया गया। सभी यात्री और चालक-परिचालक सुरक्षित हैं।
चारधाम यात्रा बेड़े में शामिल रामनगर डिपो की बस सोमवार सुबह 7:30 बजे ऋषिकेश से हरिद्वार गई थी। वहां से सवारी भरकर सीधे सोनप्रयाग गई थी। रात को बस सोनप्रयाग में रही। मंगलवार सुबह 6:30 बजे सोनप्रयाग से करीब 35 तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश के लिए चली थी।
सुबह करीब 9:45 बजे यह बस ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट से शिवपुरी की ओर एक मोड़ पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई और बदरीनाथ हाईवे के ऊपर की साइड बनाए गए कलमठ में अटक गई। इस बस में रामनगर डिपो के चालक मोहित कुमार, परिचालक वीरेंद्र कुमार थे।
विज्ञापन
बस दुर्घटनाग्रस्त होने की की सूचना परिचालक ने ऋषिकेश डिपो की प्रभारी एजीएम अंजलिका शर्मा को दी। उसके बाद ऋषिकेश डिपो से एक बस ब्रह्मपुरी भेजी गई। उस बस से सभी तीर्थयात्रियाें को ऋषिकेश लाया गया। दोपहर तीन बजे बस को ऋषिकेश लाने के लिए क्रेन भेजी गई।
-- -
कोट-
सुबह करीब 9:45 बजे सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही रामनगर डिपो की बस के ब्रह्मपुरी के पास ब्रेक फेल हो गए थे। तीर्थयात्रियों को दूसरी बस भेजकर ऋषिकेश लाया गया। सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। क्रेन भेजकर बस को ऋषिकेश लाया जा रहा है। उसके बाद उसे टाटा की वर्कशॉप में भेजा जाएगा। - अंजलिका शर्मा, प्रभारी एजीएम ऋषिकेश रोडवेज डिपो