{"_id":"6a2874d30074fac4430e965a","slug":"recommendation-to-cancel-233-ration-cards-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-991971-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 233 राशन कार्ड निरस्त करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 233 राशन कार्ड निरस्त करने की संस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सत्यापन अभियान के बाद अब तक डोईवाला क्षेत्र में 233 राशन कार्ड निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है। डोईवाला क्षेत्र में इन दिनों राशन कार्ड सत्यापन का काम कराया जा रहा है। उप जिलाधिकरी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल के दिशा निर्देशन में तहसील स्तर पर नगर पालिका, खंड विकास कार्यालय और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीमें घर-घर जाकर राशन कार्डों का सत्यापन करा रही है।
सत्यापन के दौरान ऐसे मामलों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिनमें अन्य राज्यों से आए लोग अपने गृह राज्य में पहले से ही सरकारी योजनाओं को लाभ उठा रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड में भी लाभ लेने का प्रयास कर रहे है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डोईवाला विभूति जुयाल ने बताया कि सत्यापन के दौरान ऐसे राशन कार्ड लाभार्थी चिह्नित किए गए जिनकी मृत्यु हो चुकी है या वह क्षेत्र छोड़कर कहीं चले गए है। ऐसे परिवारों को भी सूची में लाया गया है, जिनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ चुका है और अब पात्रता की श्रेणी में नहीं आते।
विज्ञापन
बताया कि अब तक डोईवाला तहसील में 233 राशन कार्ड और 949 यूनिट निरस्त करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। लोग कार्यालय में आकर भी राशन कार्ड का सत्यापन करा सकते हैं। कहा कि ऐसे अभियान से अपात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर पात्र और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं को लाभ दिलाने में मदद मिलेगी।