सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Theft worth lakhs in a closed house

Rishikesh News: बंद मकान में लाखों की चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 10 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in a closed house
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित सर्वहारा नगर में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता तब चला जब गर्मी की छुट्टियां बिताकर परिवार सहित गांव गए मकान स्वामी वापस लौटे और घर के दरवाजे टूटे मिले।


मकान स्वामी प्रदीप ने बताया कि वह 2 जून को बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव बिजनौर गए थे। 10 जून को वापस लौटने पर मकान के सभी दरवाजे टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। प्रथम दृष्टया आशंका है कि चोर मकान के पीछे निर्माणाधीन रास्ते की ओर से घर में दाखिल हुए और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में काफी समय बिताया। उन्होंने रसोई में खाना बनाया, अंडे का ऑमलेट और रोटियां तैयार कीं तथा शौचालय का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद बच्चों की गुल्लक तोड़कर नकदी निकाल ली और एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, घड़ी, जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


प्रदीप ने बताया कि घर में जरूरी कार्य के लिए रखे गए करीब 3 लाख 45 हजार रुपये भी गायब हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से चोरों द्वारा छोड़ा गया एक धारदार हथियार बरामद किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed