{"_id":"69bdb84c8f3fc2e7020ee243","slug":"chardham-yatra-bus-lottery-will-open-on-30th-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-926770-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 30 को खुलेगी चारधाम यात्रा बसों की लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 30 को खुलेगी चारधाम यात्रा बसों की लॉटरी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से हरिद्वार स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 30 मार्च को बसों की लॉटरी खोलने का निर्णय लिया गया।हरिद्वार की लग्जरी कोच एसोसिएशन रोटेशन में 10वीं कंपनी के रूप में होगा शामिल होगा। संयुक्त रोटेशन के प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को चारधाम की यात्रा पर जाने वाली बसों की लॉटरी निकाली जाएगी। 25 मार्च तक सभी कंपनियों और ट्रेवल एजेंटों से बसों के नंबरों की सूची मांगी गई है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को आईएसबीटी ऋषिकेश परिसर स्थित एक होटल में लॉटरी निकाली जाएगी। हरिद्वार की लग्जरी कोच एसोसिएशन को 10वीं कंपनी के नाम से रोटेशन में शामिल किया जाएगा। जिन ट्रेवल एजेंटों के पास परिवहन विभाग और पर्यटन विभाग का प्रमाणपत्र होगा, उन्हीं की मांग पर रोटेशन से बसों का आवंटन किया जाएगा। चारधाम यात्रा का किराया पिछले साल की तरह रहेगा। यात्रा पर जाने वाले सभी वाहनों को गमनपत्र लेना होगा। बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज, मनोज ध्यानी, जितेंद्र नेगी, अर्जुन रावत, चरण सिंह, धीरज रावत, दयाल सिंह, कृष्णा पंत, गजेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos