सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The city will be beautified at a cost of four crore rupees.

Rishikesh News: चार करोड़ की लागत से होगा नगर का सौंदर्यकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 11 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The city will be beautified at a cost of four crore rupees.
1 -डोईवाला नगर पालिका की बोर्ड बैठक में समस्याओं को रखते नगर सभासद गौरव मल्होत्रा।संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा रखने के साथ इस बार नगर के सौंदर्यकरण पर विशेष फोकस रखा गया है। बोर्ड बैठक में तय किया गया कि चार करोड की व्यय कर नगर का सौंदर्यकरण किया जाएगा।
Trending Videos


डोईवाला नगर पालिका की पिछली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई थी। शुक्रवार को हुई बैठक में पालिका प्रशासन काफी पहले से ही काफी चौकस रहा। बैठक में विकास कार्यो पर अधिक चर्चा की गई। बोर्ड में बैठक के माध्यम से नगर पालिका का 2026-27 के लिए बजट पारित करते हुए विभिन्न मदों से आय 72 करोड और व्यय 71.55 करोड रखा गया है। नगर का सौंदर्यकरण चार करोड से तो नई सड़कों और नालियों के लिए एक करोड का प्रावधान रखा गया। पालिका सभासदों ने जहां पुराने प्रस्तावों को अमल में लाने पर जोर रखा तो वहीं, कई तमाम नए प्रस्तावों को बैठक के माध्यम से रखा। स्वच्छता को लेकर भी पालिका ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिसके तहत प्रत्येक परिवार को चार अलग तरह के डस्टबीन उपलब्ध कराए जाऐंगे। जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका स्थान बना सके। नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि सामूहिक सहयोग से नगर का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर पालिका डोईवाला का तेजी से विकास कर रही है। सरकार का भी प्रयास है कि नगरीय समस्याओं का निदान तेजी से कराया जाए। उनकी ओर से भी नगर की सड़कों का निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द डोईवाला में विकास के नए काम शुरू कराए जाएंगे।- बृजभूषण गैरोला, विधायक, डोईवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed