सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CCTV cameras will be installed for surveillance

बजरंग सेतु : निगरानी के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 11 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed for surveillance
विज्ञापन
बजरंग सेतु पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जल्द यहां सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वहीं टूटे हुए कांच को 16 अप्रैल तक ठीक कर लिया जाएगा।
Trending Videos

असामाजिक तत्वों ने बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगे कांच को तोड़ दिया था। बजरंग सेतु पर सुरक्षा उपायों के लिए अब लोनिवि पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। बजरंग सेतु पर असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से अक्सर यहां फुटपाथ पर लगे कांच के टूटने की घटनाएं हो रही थी।

बीते कुछ दिन पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों ने पुल के एक कांच को तोड़ दिया था। कांच टूटने की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों ने फुटपाथ पर लगाए गए इन कांचों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के 10 अप्रैल के अंक में निर्माणाधीन बजरंग सेतु का कांच फिर चटका, आवाजाही रोकी गई शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। जिस पर लोनिवि नरेंद्र नगर ने अपना पक्ष रखा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कांच की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। कांच पर किसी असामाजिक तत्व ने नुकीली चीज से वार किया है, जिससे कांंच टूटा है। फुटपाथ पर 12 एमएम के कांच की पांच लेयर हैं। कांच की पहली लेयर क्षतिग्रस्त की गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 16 अप्रैल तक क्षतिग्रस्त कांच के स्थान पर दूसरा कांच लगा दिया जाएगा। वहीं पुल पर ऐसी घटनाएं दोबारा न हो और असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए शनिवार तक सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।


---

- कांच की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। किसी असामाजिक तत्व ने नुकीली वस्तु से वार कर फुटपाथ के कांच को क्षतिग्रस्त किया है। 16 अप्रैल तक कांच बदल दिया जाएगा। वहीं पुल पर असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। - प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि नरेंद्र नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed