सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devotees danced to the hymns of the Mother Goddess

Rishikesh News: माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 10 Feb 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of the Mother Goddess
विज्ञापन
फोटो-
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। मनीराम मार्ग स्थित श्री दुर्गा शक्ति मंदिर परिसर में मंदिर का 47वां स्थापना उत्सव आयोजित किया गया। समिति की ओर से भगवती जागरण किया गया। जागरण में जालंधर पंजाब के राज कुमार सहगल ने माता के भजनों का गुणगान किया। देररात तक श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते रहे।
भजन गायक राज कुमार सहगल ने माता रानी ठीक करेगी..., अंबिके आद भवानी..., मेरी अम्बे मैं तैनु बुलावा..., महारानी तू ही रचाए खेल सारे..., दयावान हुई है आज महारानी... समेत विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण में नगर और आसपास क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित ज्योति शर्मा ने मां की जोत प्रचंड... भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद भक्तों के लिए भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, महामंत्री पंडित ज्योति शर्मा, अनिल विरमानी चंद्र बजाज, प्रदीप कोहली, कुसुम कंडवाल, पंकज चावला, सतीश कक्कड़, संतोष शर्मा, नीतू जुनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed