{"_id":"69d6c877bef228a9640ab5d8","slug":"disaster-rained-from-the-sky-soaked-wheat-crop-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-941992-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आफत : भीगी गेहूं की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आफत : भीगी गेहूं की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भीगी: संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर तक लगातार बारिश होती रही। जिससे एक बार फिट ठंड लौट आई है। बारिश के कारण तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं बारिश के कारण खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल भीग गई। भीगने के कारण गेहूं की बाली का रंग हल्का काला पड़ गया है। स्थिति देखकर किसानों का कलेजा फट रहा है। मौसम साफ होने के बाद तेज धूप नहीं खिली तो गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है।
जौलीग्रांट और आसपास के क्षेत्र में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। किसान मौसम साफ होने पर गेहूं की कटाई की तैयारी में थे लेकिन उससे बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। किसान आलोक चंदेल और प्रदीप कुकरेती ने कहा कि गेहूं की तैयार खड़ी फसल को तेज धूप की जरूरत है।
वहीं, कई घंटे की लगातार बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। जिससे एक बार फिर सर्दियों जैसा मौसम हो गया। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया। जबकि दो दिन पहले सोमवार को एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया था। एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 15.8 मिमी बारिश और उसके बाद शाम पांच बजे तक 9.2 मिमी बारिश कुल 24.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
-- -
- तापमान बढ़ने के कारण जंगल में आग लगने की आशंकाएं काफी बढ़ जाती हैं। बारिश के कारण जंगलों और पर्यावरण को काफी लाभ मिला है। पर्यावरण साफ और स्वच्छ हो गया है। - एनएल डोभाल, रेंजर थानो
-- -
- इस समय खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। किसान गेहूं की कटाई की तैयारी में थे। अधिक बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। इसलिए गेहूं के किसान चिंतित हैं। - डीएस असवाल, कृषि विशेषज्ञ
Trending Videos