सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Doctor absent from hospital, department seeks explanation

Rishikesh News: अस्पताल से डॉक्टर नदारद, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 03 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Doctor absent from hospital, department seeks explanation
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडखाल में चिकित्सक के समय पर न पहुंचने का मामला सामने आया है। शनिवार को जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने मामले में कार्रवाई करते हुए चिकित्सक व फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा है।
Trending Videos




शनिवार को गैंडखाल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडखाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया। वीडियो में सुबह 8 बजे खुलने वाले अस्पताल में 9 बजे के बाद भी डॉक्टर और फार्मासिस्ट के न पहुंचने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर केवल एक बहुउद्देशीय कर्मी ही मौजूद मिला। वीडियो में जनप्रतिनिधि यह कहते हुए नजर आए कि करीब साढ़े 9 बजे फार्मासिस्ट अस्पताल पहुंची, लेकिन प्रभारी चिकित्सक अनुपस्थित रहीं। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य गैंड शीशपाल नेगी, ग्राम प्रधान झेंड मनवर सिंह नेगी और प्रधान प्रतिनिधि नांद मल्ला अनूप सिंह चौहान सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 9 बजे तक अस्पताल में मौजूद रहे।



जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अक्सर चिकित्सक और फार्मासिस्ट अनुपस्थित रहते हैं। अनूप सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं ग्राम प्रधान की ओर से फरवरी माह में अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन और सीसीटीवी लगाने की मांग भी की गई थी, जिस पर अब तक अमल नहीं हुआ है।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि वीडियो के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। प्रभारी चिकित्सक के अनुपस्थित रहने और फार्मासिस्ट के देरी से आने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed