{"_id":"69f516f96c6672974c05798e","slug":"elephant-broke-the-boundary-wall-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-960963-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हाथी ने तोड़ी चहारदीवारी, गन्ने को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हाथी ने तोड़ी चहारदीवारी, गन्ने को पहुंचाया नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 02 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
चांदमारी क्षेत्र में हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई चाहरदिवारी- संवाद
विज्ञापन
Trending Videos
वन सीमा से सटे चांदमारी हंसूवाला क्षेत्र में बीती रात हाथियों ने एक चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त करने के साथ खेतों में तैयार हो रही गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ऊर्जा बाड़ होने के बावजूद हाथियों के आबादी क्षेत्र में आने से लोगों में दहशत बनी हुई है।
लच्छीवाला वन रेंज से सटे चांदमारी-हंसूवाला क्षेत्र में देर रात हाथियों की आमद होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। पिछले कुछ दिनों से हाथियों की गतिविधियां बढ़ने से लोग रात में घरों से बाहर आने से परहेज कर रहे हैं। चांदमारी के किसान तारा सिंह ने बताया कि इन दिनों गन्ने की फसल खेतों में तैयार हो रही है, जिसको हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। शुरुआत में गन्ने की फसल को नुकसान होने पर फसल पर कुप्रभाव पड़ता है।
हंसूवाला के किसान संदीप सिंह ने बताया कि हाथियों की आवाजाही बढ़ने से रात में खेतों की सिंचाई करने में परेशानियां आ रही हैं। हर समय जान-माल का खतरा बना हुआ है, जिससे किसान बेहद परेशान हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी क्षेत्र में हाथियों की आमद होती रही है। विगत दिनों शहरी क्षेत्र ज्ञान विहार तक हाथी पहुंच गया था।
लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। संबंधित क्षेत्रों में विभागीय टीम लगातार गश्त कर रही है। नुकसान के लिए मुआवजा दिलाने का प्रयास रहेगा। हाथी दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें।