{"_id":"6a6d0be0d8b2333db305e9db","slug":"embankments-give-way-atmosphere-of-fear-among-villagers-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1031654-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पुश्ते खिसके, ग्रामीणों में भय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पुश्ते खिसके, ग्रामीणों में भय का माहौल
Sat, 01 Aug 2026 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
धारकोट मार्ग पर धंस रही सड़क: जागरुक पाठक
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र धारकोट मार्ग की बिगड़ती हालत को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बरसात शुरू होते ही सड़क के किनारे बने पक्के पुश्ते कई स्थानों पर खिसकने लगे हैं, जबकि सड़क में दरारें पड़ने और धंसने की स्थिति से ग्रामीणों में भय का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो यह मार्ग कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, किसान और आवश्यक सेवाओं के वाहन आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।स्थानीय निवासी आदर्श राठाैर ने कहा कि धारकोट मार्ग की बदहाल स्थिति पर कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया। पहली ही बरसात में सड़क और पुश्ते खिसकने लगे हैं। इस मार्ग से रोज़ स्कूली बच्चे और ग्रामीण गुजरते हैं। यदि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन