{"_id":"6a6d0c5f8536d1022509c054","slug":"online-registrations-will-resume-today-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1031659-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आज से दोबारा होंगे ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आज से दोबारा होंगे ऑनलाइन पंजीकरण
Sat, 01 Aug 2026 02:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि के परिसरों व संबद्ध संस्थानों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्र शनिवार से (आज) से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। विवि के इस निर्णय से हजारों छात्रों को फायदा मिलेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए थे, जिससे वे प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे थे। विश्वविद्यालय ने छात्र हित में सकारात्मक निर्णय लेते हुए पंजीकरण की अवधि एक बार फिर बढ़ाने का फैसला किया। अब एक अगस्त से 10 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो किसी तकनीकी या अन्य कारणों से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्र ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्र 1 अगस्त से 10 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। विवि प्रशासन ने छात्र हित में यह निर्णय लिया है।