सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ...English liquor is available in the shop next door

Rishikesh News: ... अंग्रेजी शराब बगल वाली दुकान में मिलती है

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 24 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
...English liquor is available in the shop next door
07- परशुराम चौक पर प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस।संवाद
विज्ञापन
तीर्थनगरी के ड्राई जोन में खुलेआम शराब बिकने से नाराज लोगों ने अब अपनी दुकानों के बाहर पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। ड्राई जोन में कई परचून की दुकानों, होटल, ढाबाें में खुलेआम शराब बिक रही है। ड्राई जोन में शराब बिकने के विरोध में स्थानीय लोगों ने परशुराम चौक पर अपनी दुकानों के बाहर अंग्रेजी शराब बगल वाली दुकान में मिलती है, बार-बार पूछ कर हमें परेशान न करें, के पोस्टर लगाए हैं।
Trending Videos


स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में अवैध शराब का कारोबार पुलिस और आबकारी विभाग की शह पर किया जा रहा है। जगह-जगह अवैध अंग्रेजी, देशी शराब और बियर की खुलेआम बिक्री हो रही है। परशुराम चौक के पास झुग्गी झोपड़ियों में खुलेआम शराब बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर रोज शराब पीने वाले आसपास के दुकानदारों से शराब बिकने के ठिय्या का पता पूछते हैं। इससे नाराज कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर...बार बार पूछकर परेशान न करें, अंग्रेजी शराब, देशी माल्टा, ठंडी बियर, मेरी दुकान के दाएं और बाएं ओर मिलती है के पोस्टर बैनर लगाए।

पुलिस भी अवैध शराब का कारोबार खत्म करने के बजाय कुछ लोगों पर चालानी कार्रवाई करकर, 30- 40 ट्रेटा पैक बरामद कर अपनी पीठ थपथपाती है। वहीं आबकारी विभाग भी अवैध शराब की ब्रिकी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जबकि विभाग के पास कार्रवाई करने के लिए पूरा स्टॉफ और संसाधन हैं।



शराब की होम डिलीवरी के बारे में विभागीय अधिकारियों को पूरा पता है लेकिन रस्म अदायगी के लिए छोटी कार्रवाई कर विभाग वाहवाही लूटता है। शहर में जिन गली मोहल्लों में आज से 15 साल पहले शराब बिकती थी, वहां आज भी खुलेआम शराब बिक रही है। होम डिलीवरी हो रही है। शराब के धंधे में जो लोग लगे हैं, चालानी कार्रवाई के बाद फिर वह उस धंधे में लग जाते हैं।

---



शराब की बिक्री के लिए लाखों में खरीद रहे खोखे

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां पर अवैध शराब का कारोबार इतना फल फूल रहा है कि लोगों ने पांच-पांच लाख रुपये में खोखे खरीद रखे हैं। 30-30 हजार रुपये प्रति माह किराए पर दुकान किराए पर ली हुई है। इतना ही नहीं घरों में बार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यदि किसी के पास क्वार्टर लेने के लिए पूरे पैसे नहीं हैं तो उसके लिए एक-दो खुले पैग भी उपलब्ध होते हैं।



---

विधायक की भी नहीं सुन रहे विभाग



शहर में अवैध शराब की बिक्री पर स्थानीय विधायक भी कई बार संबंधित विभाग को कई बार चेतावनी दे चुके हैं लेकिन कारोबारियों का प्रशासन पर इतना दबाव है कि विभाग विधायक की चेतावनी को भी नजर अंदाज कर रहे हैं।

---



- अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को भी एक बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। - प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed