सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Experts share the esoteric knowledge of pulse and chakras

Rishikesh News: योग महोत्सव में विशेषज्ञों ने साझा किया नाड़ी और चक्रों का गूढ़ ज्ञान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 13 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Experts share the esoteric knowledge of pulse and chakras
09- परमार्थ निकेतन में आयोजित योग महोत्सव में  योगाभ्यास करते साधक।स्रोत-परमार्थ
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न देशों से आए योगाचार्यों ने योग जिज्ञासुओं को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। महोत्सव में योग जिज्ञासुओं को चक्र, आयुर्वेद और नाड़ी की गहनता से जानकारी दी गई।
Trending Videos


योगाचार्य सुधांशु शर्मा ने योग जिज्ञासुओं को सनराइज चैंटिंग, योगाचार्य डॉ. इंदु शर्मा ने क्रिया योग, डॉ. रुचि गुलाटी ने प्राणायाम तकनीकों का अभ्यास कराया। योगाचार्य साध्वी आभा सरस्वती ने योग निद्रा सत्र के माध्यम से योग जिज्ञासुओं को गहन विश्राम और आंतरिक जागरूकता का अनुभव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाह्नवी क्लेयर मिसिंगहैम ने विन्यास अभ्यास इनवोक द गॉडेस सत्र का आयोजन किया। योगाचार्य किया मिलर ने चक्र इंटेलिजेंस क्रिया, योगाचार्य केटी बी हैप्पी ने रेवरेंस फ्लो, मारिया अलेजांद्रा अवचारियन ने आयुर्वेद की जानकारी दी। सियाना शर्मन ने चक्र रेडिएंस सत्र में सात चक्रों के ज्ञान को साझा किया।

टॉमी रोसेना ने कुंडलिनी एम्बॉडिमेंट स्ट्रेंथ एंड ग्रेस सत्र का संचालन किया। योगाचार्य जय हरि सिंह ने क्षमा और आत्म जागरूकता की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. एन गणेश राव ने पतंजलि योगसूत्रों की कालजयी शिक्षाओं पर चर्चा की।



आचार्य आशीष गिलहोत्रा ने नाड़ी योग के माध्यम से डिजिटल डिटॉक्स विषय पर सत्र लिया। योगाचार्य आनंद मेहरोत्रा ने मुक्ति के मार्ग के रूप में श्वास विषय पर विचार साझा किया। पाउला तापिया ने शामैनिक फ्लो सत्र, एरिका कॉफमैन ने सेक्रेड साउंड हीलिंग के साथ ध्यान और मूवमेंट का अनुभव कराया।

डॉ. संजय मंचन्दा ने मस्तिष्क, स्वास्थ्य और समाधि की अवस्थाओं के संबंध पर चर्चा की। डॉ. एवी राजू, डॉ. पद्मा नायनी गधिराजू और डॉ. ईडन गोल्डमैन ने स्वस्थ जीवनशैली, नींद और दीर्घायु पर जानकारी दी। डॉ. कृष्णा पंकज ने मर्म शक्ति के प्राचीन रहस्य के माध्यम से शरीर के महत्वपूर्ण ऊर्जा बिंदुओं की उपचारात्मक शक्ति को समझाया। सांयकालीन गंगा आरती के बाद जैमिंग बैंड में भाई-बहन की जोड़ी राघव और प्राची ने मंत्रमुग्ध करने वाले संगीत की प्रस्तुति दी, जिसका योग जिज्ञासुओं ने आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed