सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CMO inspected the sub-district hospital.

Rishikesh News: सीएमओ ने किया उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 13 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
CMO inspected the sub-district hospital.
राजकीय उपजिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से बातचीत करते सीएमओ डॉ. शर्मा: संवाद
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने गुरुवार को राजकीय उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सफाई और उपचार संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
Trending Videos


बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड, आयुष्मान कार्ड काउंटर सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को चाकचौबंद रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से ओपीडी कक्षों का निरीक्षण करते हुए वहां पानी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, कक्षों में रखे तौलिये साफ रखने तथा चिकित्सकों के एप्रन नियमित रूप से स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। महिला चिकित्सा अधिकारी और स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी के संबंध में सीएमओ ने बताया कि इस विषय में शासन को पत्र भेजा जाएगा।

उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान सीएमएस डॉ. आनंद सिंह राणा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अमित रौतेला, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed