{"_id":"69a4aa9a6e2a8055720e1078","slug":"forest-minister-played-holi-with-flowers-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-912802-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राधा-कृष्ण संग वन मंत्री ने खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राधा-कृष्ण संग वन मंत्री ने खेली फूलों की होली
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित एक वेटिंग पॉइंट में ऋषिकेश प्रेस क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत विभाग की टीम ने होली के गीतों की प्रस्तुति दी। मैत्री स्वयंसेवी संस्था की टीम ने भी होली और विभिन्न गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शिरकत करते हुए क्लब पदाधिकारी और सदस्यों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी और नृत्य आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जगदगुरु द्वाराचार्य दयाराम दास, क्लब अध्यक्ष दीपक सेमवाल, क्लब संरक्षक हरीश तिवारी, मनोहर काला, जितेंद्र चमोली, राजेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, विनय पांडे आदि शामिल रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X