सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former state president of the teachers' union retired

Rishikesh News: शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुए सेवानिवृत्त

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 31 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Former state president of the teachers' union retired
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और थानो के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नाहीकला के प्रधानाध्यापक रघुवीर सिंह पुंडीर को उनके सेवानिवृत्त होने पर क्षेत्रवासियों ने विदाई दी।
Trending Videos


स्कूल के बाद जौलीग्रांट में आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने रघुवीर पुंडीर को फूल-मालाएं पहनाते हुए कहा कि पुंडीर ने करीब 19 वर्ष तक पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र के स्कूल में अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि थानो में पांच-छह वर्ष पहले ही विदालना नदी पर पुल बना है। उससे पहले तक रघुवीर पुंडीर जंगल में अपनी बाइक खड़ी करने के बाद नदी पार कर स्कूल पढ़ाने जाते थे। खासकर बरसात में उफनती नदी पार कर स्कूल में पढ़ाने के लिए जाना काफी जोखिमभरा रहता था।

स्थानीय निवासी राजकुमार पुंडीर ने कहा कि रघुवीर पुंडीर दो बार शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और एक बार प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के लिए भी लंबे समय तक कार्य किया है। जौलीग्रांट के राजनैतिक परिवार से संबंध रखने वाले रघुवीर को शिक्षा से गहरा लगाव रहा है। इस अवसर पर सभासद राकेश डोभाल, विनीत मनवाल, किशन बिष्ट, शोभनी देवी, धर्मवीर सिंह, वैशाखी देवी, संदीप लखेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed