{"_id":"69cae65af53df061ae063fe1","slug":"video-of-jumping-into-ganga-goes-viral-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-934762-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गरूड़ चट्टी पुल से गंगा में छलांग लगाने का विडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गरूड़ चट्टी पुल से गंगा में छलांग लगाने का विडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक पुल से नदी में छलांग लगाते हुए दिख रहा है। वीडियो लक्ष्मणझूला–नीलकंठ मार्ग स्थित गरूड़ चट्टी में गंगा पर बने पुल का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि कोई पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा हो।
वीकेंड पर जहां एक ओर पर्यटक गंगा में राफ्टिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। गरूड़ चट्टी पुल की ऊंचाई से गंगा में छलांग लगाना बेहद खतरनाक है, जबकि गंगा नदी का बहाव तेज होने के साथ-साथ नीचे चट्टानें भी हैं। इस तरह की हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी।
हैरानी की बात यह है कि पुल से कुछ ही दूरी पर गरूड़ चट्टी पुलिस चौकी मौजूद है और वहां नियमित रूप से पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद पर्यटक इस तरह के जोखिम भरे कदम उठा रहे हैं। युवक के इस वीडियो को नीचे से गुजर रही राफ्ट में बैठे कुछ युवकों ने बना कर सोशल मीडिया में अपलोड किया है। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि वर्तमान में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। हो सकता है यह वीडियो पुराना हो।
Trending Videos