सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Noida youth drowned in Cheela canal while taking selfie

Rishikesh News: सेल्फी लेने गया नोएडा का युवक चीला नहर में बहा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 31 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Noida youth drowned in Cheela canal while taking selfie
चीला नहर में रेस्क्यू अ​भियान चलाते एसडीआरएफ के जवान। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
बैराज-चीला मोटर मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के समीप चीला नहर के किनारे पैराफिट पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। सेल्फी के दौरान युवक का अचानक पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। युवक के नहर में गिरने की सूचना उनके अन्य दोस्तों ने थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू उपकरण के साथ पहुंची, लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला।
Trending Videos




थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि सोमवार को गौतम बुद्ध नगर नोएडा उत्तर प्रदेश से तीन मित्र अपने निजी वाहन से हरिद्वार, ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। युवाओं में ग्राम महुआ, थाना बाढ़, जिला पटना (बिहार), वर्तमान निवासी सेक्टर-16, पॉकेट-ए, नोएडा निवासी आयुष पुत्र सुनील कुमार (26), सी-3/402, पंचशील ग्रीन वन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, थाना बिसरख, जिला गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश निवासी ऋतिक मिश्रा पुत्र संजय कुमार मिश्रा और श्रुति वत्स पुत्री देवेंद्र वत्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीला-ऋषिकेश मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के समीप चीला नहर के किनारे आयुष ने नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास किया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ के जवानों ने देर शाम तक नहर में रेस्क्यू उपकरण के साथ अभियान चलाया, लेकिन युवक का कई कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed