{"_id":"698b9662c070cb04170d4674","slug":"instructions-for-improving-road-conditions-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-898723-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नीलकंठ मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नीलकंठ मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते तहसीलदार वैभव जोशी। स्र
विज्ञापन
तहसीलदार यमकेश्वर ने 13 फरवरी तक नीलकंठ मार्ग पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि नीलकंठ महादेव मंदिर में आने वाले शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो।
15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नीलकंठ मंदिर में पहुंचते हैं। इसकी तैयारियों को लेकर लक्ष्मणझूला डीएम कैंप कार्यालय में यमकेश्वर तहसीलदार वैभव जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के अधिकारियों को नीलकंठ मोटर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए कहा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने परिवहन विभाग को पुलिस के साथ सामंजस्य बैठाने पर जोर दिया।
लक्ष्मणझूला टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव बिजेंद्र बिष्ट ने कहा कि नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूगाड, खैरखाल, जुड्डा, पीपलकोटी आदि स्थानों पर सड़क किनारे होटल निर्माताओं की ओर से निर्माण सामग्री रखी हुई है, जिस कारण जाम जैसी स्थिति बन जाती है। गरुड़चट्टी से घट्टूगाड तक गड्ढों को भरा जाए। गड्ढों के कारण वाहनों की कमानी टूट रही हैं।
नीलकंठ चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह कुंवर ने नीलकंठ क्षेत्र में स्थित शौचालयों की सफाई और पार्किंग के समीप शौचालय की मरम्मत की मांग की। तहसीलदार ने जिला पंचायत को नीलकंठ क्षेत्र के शौचालयों में पानी की व्यवस्था करनें, जल संस्थान को नीलकंठ मोटर मार्ग पर लगे हैंडपंप को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग को नीलकंठ मंदिर मार्ग पर होटल, ढाबों में घरेलू सिलिंडरों के उपयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए कहा।
तहसीलदार ने विभागीय अधिकारियों को नीलकंठ मंदिर के आसपास मुख्य मार्ग और पैदल यात्रा मार्ग पर पथ प्रकाश, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पार्किंग समस्या को देखते हुए राइका दिउली और मराल में पार्किंग बनाई जा सकती है।
इस मौके पर सहायक अभियंता लोनिवि साहब सिंह सैनी, राजाजी गोहरी क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी, एआरटीओ कोटद्वार शशि दुबे, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक दीपक शर्मा, अभियंता सिंचाई के अवर अभियंता दीपक कालरा, राहुल बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, सत्यपाल चौहान, रवि अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos