{"_id":"6987a8b4c1d5206d4a09e8e2","slug":"investigation-into-negligence-in-preeti-murder-case-begins-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-896652-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रीति हत्याकांड में पुलिस लापरवाही की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रीति हत्याकांड में पुलिस लापरवाही की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
मृतका के परिजनों से बातचीत करती एसपी क्राइम डॉ. विशाखा भदाणें: पुलिस
विज्ञापन
प्रीति हत्याकांड में पुलिस की ओर से लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। हत्याकांड में लापरवाही के आरोप में एम्स चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया था। पुलिस की ओर से लापरवाही हुई है कि नहीं, इसकी जांच मुख्यालय ने एसपी क्राइम विशाखा को सौंपी है।
बीते 31 जनवरी को शिवाजी नगर में लक्सर निवासी सुरेश गुप्ता ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद सुरेश फरार हो गया था जिसे पुलिस ने सहारनपुर के छुटमलपुर से गिरफ्तार किया था। परिजनों ने बताया था कि सुरेश की शिकायत पूर्व में एम्स पुलिस चौकी में की गई थी, लेकिन तब पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि पुलिस पहले ही मामले को गंभीरता से लेती तो हत्या कांड नहीं होता।
हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून ने एम्स चौकी प्रभारी साहिल वशिष्ट को निलंबित कर दिया था। शनिवार को एसपी क्राइम डॉ. विशाखा अशोक भदाणे शिवाजी नगर पहुंची और उन्होंने पीड़ित परिजनों से पूछताछ की और बयान भी दर्ज किए गए। एसपी क्राइम डॉ. विशाखा ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच जारी है।
Trending Videos