सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Labor is the real strength of society, respect is necessary

श्रमिक समाज की असली ताकत, सम्मान जरूरी : प्रियंका

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 02 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Labor is the real strength of society, respect is necessary
विज्ञापन
श्रमिक दिवस के अवसर पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट और वसुंधरा संस्था की संयुक्त पहल पर गोष्ठी व विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों के योगदान, उनके अधिकारों और सम्मान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक समाज की असली ताकत हैं, इनका सम्मान जरूरी है।
Trending Videos




शुक्रवार को पूर्णानंद घाट पर श्रमिक दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वसुंधरा संस्था की अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं और उनके बिना किसी भी देश या समाज का विकास संभव नहीं है। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सम्मानजनक जीवन देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि आज के दौर में जरूरत है कि श्रमिकों को बेहतर कार्य परिस्थितियां, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। गोष्ठी के बाद विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरिओम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed