फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Monsoon: Flowers become costlier

Rishikesh News: मानसून की मार से महंगे हुए फूल

Sun, 12 Jul 2026 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 12 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Monsoon: Flowers become costlier
मानसून की दस्तक के साथ ही फूलों की खेती पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। लगातार बारिश और दिनभर बादल छाए रहने से फूलों के पौधों को पर्याप्त धूप नहीं मिल पा रही है, जिससे गेंदे और गुलाब सहित अन्य फूलों की पैदावार प्रभावित हो रही है। उत्पादन घटने का सीधा असर बाजार में फूलों की उपलब्धता और कीमतों पर देखने को मिल रहा है। सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान पूजा-अर्चना के लिए फूलों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार बारिश के कारण आपूर्ति कम होने से फूलों के दाम बढ़ गए हैं। अधिक वर्षा और जलभराव से गेंदे की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, लगातार नमी के कारण गुलाब की पंखुड़ियां झड़ने लगती हैं और उनकी ताजगी भी जल्दी खत्म हो जाती है। घाट रोड के फूल व्यापारी गोविंदा और राहुल ने बताया कि मंडी में बढ़ी कीमतों के कारण अब सीमित मात्रा में ही फूल खरीदे जा रहे हैं। बरसात के मौसम में फूल जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए अधिक स्टॉक रखना नुकसान का सौदा साबित होता है। व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान में गेंदे की एक माला 30 रुपये में बिक रही है, जबकि सितंबर माह में इसकी कीमत घटकर करीब 15 रुपये रह जाती है। मंडी में गुलाब 250 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, जिसे बाजार में 280 से 300 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। गुलाब की माला की कीमत 60 रुपये है। बढ़ती महंगाई के बीच अब श्रद्धालु भी पहले की तुलना में कम मात्रा में फूल और मालाएं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed