फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Trees will now be felled in the presence of the PAC.

Rishikesh News: अब पीएसी की मौजूदगी में कटेंगे पेड़

Sun, 12 Jul 2026 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Trees will now be felled in the presence of the PAC.
पर्यावरण प्रेमियों के लगातार विरोध के चलते शनिवार को भी भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन मार्ग के लिए पेड़ों का कटान शुरू नहीं हो सका। बीते बृहस्पतिवार से बंद पड़ा कटान कार्य तीसरे दिन भी ठप रहा। वन निगम ने स्पष्ट किया है कि पर्याप्त संख्या में पीएसी की तैनाती होने के बाद ही दोबारा कार्य शुरू किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से पेड़ कटान स्थल पर पीएसी तैनात कर दी जाएगी।भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन मार्ग के लिए करीब 19 किमी के दायरे में संरक्षित प्रजाति के करीब 3 हजार से अधिक पेड़ काटे जाने हैं। बीते एक सप्ताह में करीब 200 से अधिक पेड़ काटे जा चुके थे। हालांकि इस दौरान पर्यावरण प्रेमियों का विरोध प्रदर्शन जारी था। लगातार विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बीते बृहस्पतिवार को वन निगम ने पेड़ कटान स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की थी और पुलिस तैनाती के बाद ही कटान कार्य शुरू करने की बात कही थी। पेड़ कटान स्थल पर शनिवार को सीमित संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन कटान का कार्य नहीं कराया गया। वन निगम की टीम ने केवल पहले से काटे जा चुके पेड़ों और लकड़ी का एकत्रीकरण किया। वन निगम के अधिकारियों का कहना है कि पीएसी की तैनाती के बाद ही कटान दोबारा शुरू किया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्य संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed