{"_id":"6a31b0936a0981cd590a96f3","slug":"neelkanth-dham-encroachment-will-be-removed-today-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-997374-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलकंठ धाम : आज हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलकंठ धाम : आज हटेगा अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नीलकंठ धाम परिसर में सड़क मार्ग पर अनाधिकृत रूप से लगाई गई ठेली और अवैध निर्माण कर बनाई गई दुकानों को 17 जून को हटाया जाएगा।
एसडीएम यमकेश्वर चतर सिंह चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले 8 जून को प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने नीलकंठ पहुंची थी लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण प्रशासन को बिना कार्रवाई बैरंग वापस लौटना पड़ा था।
तब तहसील प्रशासन ने सड़क किनारे से 75 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित कर उन्हें दुकानें हटाने के नोटिस दिए गए थे। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी नीलकंठ क्षेत्र से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। एसडीएम यमकेश्वर की ओर से 12 जून 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि नीलकंठ परिक्षेत्र में लोगों ने सड़क मार्ग पर अनाधिकृत रूप से ठेली लगाकर और निर्माण कर दुकानें बना ली हैं। इन्हें चिह्नित कर 17 जून को हटाया जाएगा। कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी सुनिश्चित की जाएगी। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण से पैदल तक चलना दूभर हो जाता है। लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता को जेसीबी/ट्रैक्टर ट्रॉली भेजने और सीओ श्रीनगर को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।