सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Online betting racket busted, four arrested

Rishikesh News: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 19 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Online betting racket busted, four arrested
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.84 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, 19 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक, चेकबुक और अन्य सामान बरामद किया गया है। किसी ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल को रायवाला क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह की सूचना दी थी। जिस पर एसएसपी ने सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को पुलिस ने हरिपुर कलां स्थित शांति भवन में छापा मार कर मौके से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों की पहचान दर्शन जगनानी निवासी सिन्धी काॅलोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर मप्र, साहिल आहूजा निवासी सिन्धी काॅलोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर मप्र, सूरज निवासी सतहृदयराम नगर, थाना हमुमानगंज जनपद भोपाल मप्र, हाल निवासी देवनानी नूरानपुर थाना लालबाग जनपद बुरहानपुर मप्र और हेमन्त शर्मा, निवासी नया गांव थाना जावद नीमच मप्र के रूप में हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed