{"_id":"69bb15ca4b2c7cd4dc0f6ad4","slug":"silver-jubilee-park-to-be-built-in-muni-ki-reti-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-925193-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मुनि की रेती में रजत जयंती पार्क बनेगा, 50 लाख की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मुनि की रेती में रजत जयंती पार्क बनेगा, 50 लाख की स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनि की रेती पालिका क्षेत्र के लोगों को सौगात मिलने जा रही है। यहां जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त रजत जयंती पार्क का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए शासन से 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रजत जयंती पार्क बनाने की घोषणा की थी। जिस पर विभिन्न स्थानों पर रजत जयंती पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पालिका मुनि की रेती ने भी पार्क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से पार्क निर्माण के लिए 50 लाख की धनराशि पालिका को आवंटित कर दी गई है।
पालिका की अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने बताया कि वार्ड नंबर-2 स्थित आस्था पथ पर आवासीय कॉलोनी के समीप पार्क के लिए स्थान का चयन किया गया है। पार्क को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें बच्चों के लिए आकर्षक झूले, ओपन जिम, सुसज्जित वॉकिंग ट्रैक, हरियाली और बैठने की समुचित व्यवस्था विकसित की जाएगी।
ईओ जोशी ने बताया कि पार्क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है और निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। योजना के अनुसार अगले एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस पार्क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को मॉर्निंग वॉक, व्यायाम और बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित व व्यवस्थित स्थान मिलेगा। साथ ही यह पार्क स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और जीवनशैली दोनों में सकारात्मक बदलाव आएगा।
-- -
मुनि की रेती में लिडार ड्रोन सर्वे शुरू
एकीकृत शहरी अवसरंचना विकास परियोजना के तहत पालिका क्षेत्र मुनि की रेती में लिडार ड्रोन सर्वे शुरू हो गया है। लिडार सर्वे से पालिका क्षेत्र का थ्री-डी डिजिटल मानचित्र तैयार किया जाएगा। ईओ अंकिता जोशी ने बताया कि सर्वे से पालिका को सीवर निर्माण व बाढ़ आपदा प्रबंधन कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। इसके लिए यह सर्वे से संपत्ति कर का सटीक निर्धारण, शहरी विकास कार्यों की बेहतर निगरानी और भविष्य की परियोजनाओं के लिए विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध होंगे। लिडार ड्रोन सर्वे के शुभारंभ अवसर पर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण मौजूद रही।
Trending Videos