सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Salary not received for three months

Rishikesh News: तीन महीने से नहीं मिला वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 03 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Salary not received for three months
विज्ञापन
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप परिसर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे सीडीओ अभिनव शाह के सामने कर्मचारियों ने अपना दर्द व्यक्त किया। कहा कि चार वर्षों से ट्रांजिट कैंप परिसर की देखरेख और चारधाम यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने से परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है। नया सत्र शुरू हो गया है। पैसे नहीं होने के कारण बच्चों को पढ़ाने में समस्या आ रही है। उन्होंने सीडीओ से वेतन दिलाने की मांग की।
Trending Videos


चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप परिसर में सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी, माली, इलेक्ट्रीशियन, सेवक समेत विभिन्न पदों पर करीब 25 कर्मचारी कार्यरत हैं। जेएनएस कंपनी की ओर से यह कर्मचारी ट्रांजिट कैंप परिसर में सेवा दे रहे हैं। कंपनी की ओर से बीते तीन महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ठेकेदार से जब भी वेतन की मांग करते हैं तो वह उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। कंपनी की ओर से उन्हें उनका पीएफ भी नहीं दिया जा रहा है, जबकि कंपनी की ओर से उनका पीएम कट रहा है। दो बार सहायक श्रम आयुक्त ऋषिकेश को भी लिखित रूप से इस बारे में अवगत कराया गया था।



वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है। समस्या का समाधान हो इसके लिए कर्मचारियों ने एक बार फिर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान करने की गुहार लगाई है। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुष्कर लाल भारती, लाल सिंह थापा, रूपा, गीतांजलि आर्य, गीता, जानकी, कुंती, बबली, सोनू, राजेंद्र, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed