सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Trenching ground will be cleared with Rs 45 lakh

Rishikesh News: 45 लाख के बजट से साफ होगा ट्रंचिंग ग्राउंड

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 03 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Trenching ground will be cleared with Rs 45 lakh
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के ट्रंचिंग ग्राउंड से उठाया जा रहा कूड़ा। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत के निवासियों के लिए राहत की खबर है। थाना लक्ष्मणझूला के पीछे बने ट्रंचिंग ग्राउंड में सालों से जमा गंदगी को साफ करने का काम तेजी से चल रहा है।
Trending Videos




नगर पंचायत की ओर से लगभग 45 लाख रुपये के बजट से इस कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। भारी वाहनों (ट्रकों) के जरिए इस कचरे को मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है। अब तक कई टन कूड़ा हटाया जा चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को जल्द ही दुर्गंध और गंदगी से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में सैकड़ों होटल, कैंप, रेस्टोरेंट और धर्मशालाएं संचालित हो रही हैं। इन जगहों से प्रतिदिन कई टन कूड़े निकलता है। निकाय की ओर से थाना लक्ष्मणझूला के पीछे बने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े को जमा किया जाता है।

ट्रंचिंग ग्राउंउ में रिसाइकलिंग की व्यवस्था नहीं होने से यहां कूड़े का पहाड़ बन गया था। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही थी। पर्यटक स्थल होने के कारण क्षेत्र में वर्षभर हजारों की तादाद में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। पर्यटक, यात्री और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए निकाय की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई।



करीब 45 लाख की योजना से कूड़े की सफाई की जा रही है। निकाय की वार्ड नंबर दो सभासद सुरुचि अवस्थी ने बताया कि गंदगी के कारण यात्री और स्थानीय लोग परेशान हो रहे थे। निकाय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। करीब 45 लाख का बजट स्वीकृत होने के बाद कूड़े का उठान शुरू किया गया।

---



- निकाय की ओर से करीब 45 लाख के बजट से ट्रंचिंग ग्राउंड की सफाई की जा रही है। जमा कूड़े को मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है। - दीपक शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed