{"_id":"69cee2b9f83bbc7370057494","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-937104-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली फार्म चौक पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। बृहस्पतिवार को रायवाला कोतवाली पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि नेपाली फार्म फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान राजू शर्मा पुत्र पूर्ण चंद निवासी भीमगोड़ा हरिद्वार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ होगा। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
Trending Videos