सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sambhar reached the populated area in Bhaniawala

Rishikesh News: भानियावाला में आबादी के बीच पहुंचा सांभर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 03 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sambhar reached the populated area in Bhaniawala
भानियावाला में एक प्लॉट में खड़ा सांभर: संवाद
विज्ञापन
भानियावाला क्षेत्र में एक सांभर अचानक आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने उसे देखा, मौके पर भीड़ जुट गई और लोग इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए उत्साहित नजर आए।
Trending Videos

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए क्षेत्र के सभासद ईश्वर रौथान ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को सुरक्षित तरीके से काबू में किया। इस दौरान पूरी सावधानी बरती गई, ताकि न तो वन्यजीव को कोई नुकसान पहुंचे और न ही आसपास मौजूद लोगों को खतरा हो। रेंजर मेधावी कीर्ति ने बताया कि रेस्क्यू के बाद सांभर को लच्छीवाला वन रेंज ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में सांभर पूरी तरह स्वस्थ पाया गया और उसका वजन भी दर्ज किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सांभर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed