{"_id":"698b32583a4d08ae9f030191","slug":"students-selected-for-state-level-competition-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-137672-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्र चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्र चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनि की रेती में आयोजित प्रतियोगिता में पुरस्कार के साथ विजेता प्रतिभ
विज्ञापन
फोटो-
श्री पूर्णानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। श्री पूर्णानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मुनि की रेती में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में दूसरे दिन विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई। चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. विजय मोहन गैरोला ने बताया कि प्रतियोगिता में राइका चमराड़ादेवी की ईशिका रावत, राउप्रावि दिउली के अजय, राउप्रावि कांडाजाख के पीयूष पंवार, राइका थत्यूड़ के शुभम रावत, राउप्रावि रिंगालगढ़ के अनुज कुमार, जू.हाई स्कूल कांडाजाख के विराज, राइका रज्जाखेत के उज्जवल पांडेय, राउमावि बैराईगांव की पूजा, राइका उडाडा के सौरभ सिंह, नमविइका वीपुरम की राधिका, राइका बंगीयाल के महादीप सिंह, राइका डांगचौरा की मानसी, राउमावि बिडोला के गगन सिंह, राउप्रावि झिंक्वाली की अनाया, एसबीबी पीएसपी पौड़ीखाल के समीर सिंह, राइका उप्पू के सुमित रावत, राइका मठियाली के शीशपाल सिंह विजयी हुए हैं।
सभी राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर रामाश्रय सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. कमलेश भट्ट, सूर्यकांत तिवाड़ी, पूनम शर्मा, अजीतपाल सिंह रौथाण आदि मौजूद रहे।
Trending Videos