सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Taxi union's alertness led to fraud, three vehicles seized

Rishikesh News: टैक्सी यूनियन की मुस्तैदी से पकड़ा गया फर्जीवाड़ा, तीन गाड़ियां सीज

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 02 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Taxi union's alertness led to fraud, three vehicles seized
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो यात्रा कर चुके तीर्थयात्रियों के पंजीकरण पत्र में छेड़छाड़ कर उस पंजीकरण के आधार पर राजस्थान के तीन टैक्सियों का ग्रीन कार्ड बनाने की तैयारी कर रहे थे। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की सक्रियता से यह मामला पकड़ में आया है। वहीं एआरटीओ ने तीनों टैक्सियों का चालान काटा है।
Trending Videos


ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी मैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजस्थान के जयपुर से तीन खाली टैक्सियां एआरटीओ कार्यालय की ओर से आ रही थीं। खांडगांव के बाहर एक व्यक्ति इन टैक्सी चालकों को यात्रा कर चुके यात्रियों के पंजीकरण प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ कर नई लिस्ट दे पकड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान की खाली टैक्सियों के ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए आने पर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को कुछ संदेह हुआ। पदाधिकारियों ने यात्रियों से संबंधित पंजीकरण प्रपत्र में लिखे फोन नंबर पर फोन किया तो उधर से एक यात्री ने कहा कि हम बृहस्पतिवार सुबह ऋषिकेश से निकल गए थे, अब हम कुठाल गेट पहुंच गए हैं।

जब अन्य गाड़ियों के पत्र चेक कर उन यात्रियों के फोन नंबर पर पता किया तो उन्होंने बताया कि हम तो यात्रा कर चुके हैं और अपने घर में हैं। डंग ने बताया कि उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एआरटीओ को दी। एआरटीओ ने तीनों वाहनों का चालान कर दिया। उन्होंने बताया कि इस काम में एआरटीओ कार्यालय के आसपास काम कर रहे लोग लगे हैं।



पूछताछ में तीनों टैक्सी चालकों ने बताया कि यदि ग्रीन कार्ड बन जाता तो इनमें से दो कारों का संचालन हरिद्वार से और एक कार का संचालन जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर से होना था।

---

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों पर कार्रवाई करें पुलिस



ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एआरटीओ कार्यालय के आसपास फर्जी रजिस्ट्रेशन व फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोतवाली पुलिस को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकार के फर्जी रजिस्ट्रेशन होने से तीर्थयात्रियों के साथ धोखाधड़ी होने की आशंका बनी रहती है। उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो सकता है। उन्होंने परिवहन कार्यालय के आसपास सक्रिय संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करने, संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बिजेंद्र कंडारी, हेमंत डंग आदि शामिल रहे।

---

एआरटीओ ने पुलिस को लिखा पत्र



एआरटीओ कार्यालय के आसपास वाहनों से संबंधित कागजात बनाने वालों को हटाने के लिए एआरटीओ प्रशासन ने पुलिस को पत्र लिखा है। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय के आसपास कुछ लोगों के द्वारा राजस्थान के वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार करने की सूचना मिली है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है। पुलिसबल की मदद से गलत काम करने वालों हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed