सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The beauty of the waves of the Ganges will be visible

Rishikesh News: कांच के फर्श से दिखेगी गंगा की लहरों की खूबसूरती

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The beauty of the waves of the Ganges will be visible
विज्ञापन
इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऋषिकेश में रोमांच का नया ठिकाना तैयार है। मुनि की रेती में बजरंग सेतु का निर्माण पूरा हो चुका है, जहां पर्यटक कांच के फर्श पर चलते हुए गंगा की लहरों को निहार सकेंगे। 24 व 25 अप्रैल को पुल की तकनीकी जांच की जाएगी। जल्द ही यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
Trending Videos


ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के समीप वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से बजरंग सेतु पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल 132.30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों साइड में डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुल के दोनों ओर प्रवेश द्वार पर केदारनाथ धाम जैसी आकृति बनाई गई है। पुल पर हल्के चौपहिया वाहन भी आवाजाही करेंगे। लक्ष्मणझूला पुल के अनिश्चितकाल के लिए बंद होने के बाद इस पुल को ऐतिहासिक पुल के बड़े विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मंगलवार और बुधवार को पुल की तकनीकी जांच की जाएगी। जिसमें हवा व तापमान सहने का परीक्षण किया जाएगा। विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह पुल पर भार वहन क्षमता की जांच की जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद पुल पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।



---

अप्रैल 2022 में बंद हुआ था 92 साल पुराना लक्ष्मणझूला पुल

16 अप्रैल 2022 को ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल को सुरक्षा की दृष्टि से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट के मुताबिक पुल की तारे पूरी तरीके से जर्जर हो चुके थे। लगातार आवागमन की स्थिति में पुल कभी भी गिर सकता था। इसके बाद डीएम टिहरी ने आदेश जारी कर पुल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था।

---



- मंगलवार और बुधवार को पुल की तकनीकी जांच की जाएगा। अगले सप्ताह पुल की भार वहन क्षमता को भी जांचा जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। - सत्य प्रकाश राठौड़, सहायक अभियंता, लोनिवि नरेंद्र नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed