सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The commission took cognizance of the murder of the woman.

Rishikesh News: महिला की हत्या का आयोग ने लिया संज्ञान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 02 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The commission took cognizance of the murder of the woman.
विज्ञापन
नगर निगम स्थित शिवाजीनगर क्षेत्र में घटित सनसनीखेज वारदात के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश कैलाश चंद्र भट्ट से फोन पर वार्ता कर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। कहा कि देवभूमि में महिलाओं के प्रति बढ़ते ऐसे अपराध कतई स्वीकार्य नहीं हैं। अध्यक्ष कंडवाल ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज करें और यह सुनिश्चित करें कि पीड़िता के परिवार को शीघ्र न्याय मिले।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed