सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   We will have to launch a movement to save the state: Kukreti

राज्य को बचाने के लिए करना होगा आंदोलन : कुकरेती

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 02 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
We will have to launch a movement to save the state: Kukreti
विज्ञापन
उत्तराखंंड क्रांति दल की ओर से चौदहबीघा स्थित रामलीला मैदान में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थामा। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पहले हमने राज्य बनाने के लिए सड़कों पर आंदोलन किया। अब राज्य को बचाने के लिए आंदोलन करना होगा।
Trending Videos


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि आज प्रदेश की जनता स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादि सुविधाओं के लिए परेशान है। पर्वतीय क्षेत्राें में जिन डॉक्टरों की तैनाती की गई है वह अन्य मैदानी क्षेत्राें में अटैच हैं। कई अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। विकास रयाल ने बढ़ते नशे पर चिंता जताई। संजय सिल्सवाल ने कहा कि गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनाने के लिए हमें संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम में संदीप भंडारी, मेहर सिंह, गोविंद चौहान, सोहन सिंह, दीपक चौहान, विजेंद्र जेठूड़ी, रमेश जेठूड़ी, राज कबसूड़ी, सुशील कुलियाल, विमला रयाल सहित सैकड़ों युवाओं ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर मेजर संतोष भंडारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, आशीष नेगी, शांति भट्ट, डीडी पंत, सुरेंद्र भंडारी, सरदार सिंह पुंडीर, महिपाल बिष्ट, महिपाल पुंडीर, मनीष चौहान, संदीप चौहान, अनीता कोटियाल, कर्ण सिंह बर्त्वाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed