{"_id":"697fbb62930675b4ef08edea","slug":"woman-murdered-by-lover-fir-lodged-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-892459-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
01- शिवाजी नगर में घटना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम।संवाद
विज्ञापन
शिवाजी नगर में महिला की गोली मार कर हत्या संबंधी मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला और आरोपी करीब चार पांच सालों से संपर्क में थे और जल्द शादी करने वाले थे।
शनिवार रात करीब पौने 10 बजे शिवाजी नगर में किराये के मकान में रह रही यमकेश्वर निवासी तलाकशुदा प्रीति रावत (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय निवासियों ने गली में एक युवक को आते हुए और गोली मारने के बाद भागते हुए देखा था।
पुलिस पहले ही प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता चुकी थी। रविवार को मृतका के पिता बच्चन सिंह रावत ने वीरभद्र रोड निवासी सुरेश गुप्ता (35) के खिलाफ उनकी बेटी प्रीति के हत्या के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि प्रीति रावत और युवक सुरेश गुप्ता की करीब चार-पांच साल से जान पहचान थी और इनकी आपस में शादी की बात भी चल रही थी। सुरेश का इसी बात को लेकर करीब चार माह पूर्व अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज व अन्य लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश अकेले ही आया था।
-- -
पहले भी दो बार दे चुका था जान से मारने की धमकी
प्रीति रावत के पिता बच्चन सिंह ने बताया कि सुरेश ने पहले भी प्रीति को दो बार जान से मारने की धमकी दी थी कि वह उसकी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने देगा। बच्चन सिंह रावत ने बताया कि सुरेश ने धमकी दी थी कि वह अंकिता हत्याकांड की तरह प्रीति की भी हत्या कर देगा और किसी को पता भी नहीं चल पाएगा। प्रीति के पिता ने बताया कि उन्होंने एम्स चौकी में इस संबंध में शिकायत दी थी, उसके बाद कोतवाली ऋषिकेश में भी शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुलाकर लिखित भी लिया था। शनिवार को हत्या से पहले आरोपी ने मृतका के पिता और मुंबई में रह रहे उसके छोटे भाई को फोन किया था।
-- -
दीदी मेरी फरवरी में शादी है, जरूर आना...
प्रीति की बड़ी बहन ने बताया कि एक सप्ताह पहले प्रीति रावत ने उसे फोन कर बताया था कि वह फरवरी में महाशिवरात्रि के दिन त्रिजुगी नारायण में सुरेश से शादी करने जा रही है। शादी में जरूर आना। जबकि हत्या से एक दिन पहले प्रीति की अपने छोटे भाई से 51 मिनट तक बात हुई थी। भाई से बोली कि सुरेश से शादी नहीं करना चाहती। वह बार-बार अभद्रता कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
-- -
परचून की दुकान से हुई थी जान पहचान
कोतवाली के प्रभारी प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक विवेचना व लोगों से मिली जानकारी से स्पष्ट हुआ है कि प्रीति रावत का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था। कोरोना के समय मृतक महिला सुरेश गुप्ता के ससुराल वालों की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने के लिए आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी। यहीं से सुरेश गुप्ता का अक्सर मृतक महिला से मिलना जुलना व उसके घर पर आना-जाना शुरू हुआ था। सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके घर वालों को हुई तो सुरेश गुप्ता व उसकी पत्नी का अक्सर झगड़ा होने लगा। उक्त विवाद के चलते सुरेश गुप्ता ने प्रीति के साथ विवाह करने के लिए अपनी पत्नी से करीब चार माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।
-- -
एम्स में सेवावीर के तौर पर तैनात थी प्रीति
प्रीति रावत एम्स में सेवावीर के तौर पर तैनात थी। सेवावीर का कार्य विभिन्न विभागों में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों की सहायता करना होता है। वर्तमान में वह जनरल सर्जरी विभाग में तैनात थी। घटना के दिन भी उसने अपनी ड्यूटी की थी।
-- -
- मृतक महिला के पिता बच्चन सिंह रावत की शिकायत पर सुरेश गुप्ता निवासी वीरभद्र रोड के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजय सिंह, एसएसपी देहरादून
Trending Videos