सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ABC Center will be built at a cost of 2.5 crores.

Rishikesh News: ढाई करोड़ की लागत से बनेगा एबीसी सेंटर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 02 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
ABC Center will be built at a cost of 2.5 crores.
विज्ञापन
नगर निगम जल्द ही रायवाला में मिली भूमि पर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का निर्माण करेगा। साथ ही डॉग शेल्टर का निर्माण भी करेगा। इसके लिए नगर निगम की ओर डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है। नगर निगम जल्द इसका टेंडर करेगा। शहर के अलग-अलग वार्डों में लावारिस कुत्तों की समस्या है। गंगानगर, आशुतोषनगर, इंदिरानगर, चंद्रेश्वर नगर में रात को सड़कों पर पैदल निकलना मुश्किल होता है। कई बार स्कूल जा रहे बच्चों पर कुत्ते हमला कर देते हैं। राजकीय जिला उप चिकित्सालय में भी एंटी रेबीज के टीके लगवाने वालों की लाइन लगी रहती है। कुत्तों की नसंबदी करने के लिए नगर निगम की ओर से देहरादून की एक संस्था से अनुबंध किया गया है, लेकिन संस्था ऋषिकेश को पर्याप्त समय नहीं दे पाती। कुत्तों को करीब 46 किलोमीटर दूर देहरादून ले जाना पड़ता है। अब रायवाला में एसबीसी सेंटर के निर्माण होने के बाद यहां पर ही कुत्तों की नसबंदी होगी। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि रायवाला में जो भूमि मिली है उसमें करीब 2.50 करोड़ की लागत से एबीसी सेंटर का निर्माण होगा। साथ ही वहीं पर डाॅग शेल्टर का भी निर्माण किया जाएगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed