{"_id":"6989eaf6b203a7271c0eab4a","slug":"the-message-of-road-safety-was-given-by-organizing-a-rally-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-137634-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग की रैली से पूर्व सड़क दुर्घटना से बचाव की जानकारी देते एम्स के डॉक्टर- संवाद
विज्ञापन
- एम्स से नेपालीफार्म तक निकाली गई रैली
- ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सक और कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रैली में हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। परिवहन विभाग और एम्स के सहयोग से सड़क सुरक्षा के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
सुबह 11 बजे एम्स के एक नंबर गेट से एआरटीओ (प्रशासन), एआरटीओ (प्रवर्तन) और ट्राॅमा सेंटर के डॉक्टरों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने कहा विश्व में सड़क दुर्घटना में भारत एक नंबर पर है। सड़क दुर्घटना का शिकार अधिकांश युवा होते हैं।
उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारत सरकार की ओर हर साल सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोगाें से शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करने, हेलमेट पहनकर दोपहिया का संचालन करने के लिए कहा जाता है।
80 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं सामने वाली की गलती के करण होती है। हमारे नए डॉक्टर भी यातायात पुलिस के साथ मिलकर काम करें यह कोशिश है। एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत ने कहा कि यह रैली एम्स के सहयोग से आयोजित की गई थी। इस रैली में यातायात पुलिस, सीपीयू, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, एनएच डोईवाला, बस, विक्रम ऑटो यूनियन, कार ड्राइविंग स्कूल संचालक शामिल हुए।
रैली एम्स के एक नंबर गेट से तीन नंबर गेट, कोयलघाटी, आईडीपीएल सिटी गेट, श्यामपुर पुलिस चौकी होते हुए नेपाली फार्म में समाप्त हुई। इस अवसर पर ट्राॅमा सर्जरी के प्रो. कमर आजम, वीरेंद्र नौटियाल, प्राविधिक निरीक्षक प्रदीप रौथाण, जेठू सिंह आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos