सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The team arrived to find a solution to the storm drain

Rishikesh News: बरसाती नाले का इलाज ढूंढने पहुंची टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 11 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to find a solution to the storm drain
विज्ञापन

Trending Videos
भानियावाला में बरसाती सीजन में राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य बाजार को जलमग्न करने वाले बरसाती खाले का इलाज ढूंढने एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। खाले, राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य बाजार का निरीक्षण करने के बाद टीम ने तय किया कि खाले के पानी की निकासी के लिए प्रभावित लोगों और वन विभाग के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।

थानो वन रेंज का एक मुख्य खाला भानियावाला हाईवे को क्रॉस कर बीच बाजार से माजरीवाली नहर और आगे खेतों में चला जाता था लेकिन पिछले कुछ वर्षो से मुख्य खाले की टेल पर अतिक्रमण कर खाले को अवरूद्ध कर दिया गया है। मार्ग के नीचे डाले गए पाइप भी काफी पतले हैं, जिनसे उफान के वक्त पानी नहीं निकल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरसाती सीजन में जंगल से पत्ते, मलबा और खाले में लोगों द्वारा फेंकी गई गंदगी पाइप के मुंह पर फंस जाती है, जिससे पाइप चोक होने से नदी की शक्ल में बरसाती पानी हाईवे और मुख्य बाजार से होता हुआ कई लोगों के घरों तक में घुस जाता है।

भानियावाला के दुकानदार और स्थानीय लोग लगातार बरसाती खाले के पानी की उचित निकासी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय सभासद कल्पना नेगी राणा द्वारा नगर पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पालिका प्रशासन, सिंचाई विभाग, एनएच अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।



सभासद कल्पना नेगी राणा ने कहा कि संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के बाद तय किया गया कि वन विभाग और प्रभावितों के साथ एक बैठक का आयोजन कर समाधान निकाला जाएगा। मौके पर अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, जेई अखिलेश खंडूरी, एनएच प्रोजेक्ट मैनेजर शंकर सिंह पुण्डीर, हिमांशु राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed