सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The young man's life was saved by his alertness

Rishikesh News: तेज धारा में बहा युवक, मुस्तैदी से बची जान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 16 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The young man's life was saved by his alertness
विज्ञापन
थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत गंगा की तेज धारा में डूबते एक युवक की जान समय रहते बच गई। अपराह्न दो बजे संत सेवा घाट, किरमोला पर नहाते समय तेज बहाव में फंसे युवक को बोट संचालकों की सतर्कता और जल पुलिस की फुर्ती ने मौत के मुंह से खींच लिया।


हरियाणा के अंबाला सेक्टर-9, लक्ष्मी नगर निवासी मनदीप पुत्र किशन लाल 18 वर्ष सोमवार अपराह्न दो बजे अपने साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए लक्ष्मणझूला स्थित संत सेवा घाट पहुंचा था। दोपहर में तैरने की कोशिश के दौरान वह गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही सेकंड में वह बहाव के साथ बहने लगा और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोग चीख-पुकार करने लगे, पर बहाव इतना तेज था कि किनारे से कोई मदद नहीं कर पा रहा था। घाट पर मौजूद बोट संचालक अंकुर कुकरेजा और अर्पित कुकरेजा की नजर मनदीप पर पड़ी।
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता समझते हुए उन्होंने तुरंत बोट कैप्टन अनिल बंसल, शुभम निषाद, धनोहर साहनी, विकास, राहुल और अजीत को बोट लेकर पानी में उतारा। साथ ही सूचना जल पुलिस को दी। जल पुलिसकर्मी भवानंद मौर्य भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए।
बोट टीम ने बहाव को चीरते हुए मनदीप तक पहुंचकर उसे सुरक्षित पकड़ लिया और बोट में खींच लिया। कुछ ही मिनटों में उसे सकुशल घाट पर लाया गया। बोट कर्मियों और जल पुलिस ने उसे तुरंत प्राथमिक सहायता दी। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी लक्ष्मणझूला सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि अगर बोट संचालकों की नजर उस पर न पड़ती और इतनी जल्दी रेस्क्यू टीम न उतरती, तो बहाव उसे बहुत दूर ले जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed