{"_id":"6a3066ade9307b0e160dd0a0","slug":"tilak-of-the-pilgrims-welcome-with-drums-and-dhol-damau-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-996610-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर उत्तराखंडी रंग : यात्रियों का तिलक, ढोल-दमाऊ से वेलकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर उत्तराखंडी रंग : यात्रियों का तिलक, ढोल-दमाऊ से वेलकम
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
हवाई पैसेंजरों का पारंपरिक रूप से स्वागत करते एयरपोर्टकर्मी: संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर पहली बार यात्री सुविधा दिवस मनाया गया, जिसमें विभिन्न एयरलाइंस से आने वाले यात्रियों का ढोल-दमाऊ और पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। यात्रियों को तिलक लगाकर उनके ऊपर फूल बरसाए गए, जिससे यात्री काफी खुश हुए।
कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के नीचे सामूहिक रूप से वंदे मातरम से हुई। जिसके बाद एयरपोर्ट निदेशक की ओर से एयरपोर्ट पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मियों, दूसरे कर्मियों को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विमान से उतरने के बाद टर्मिनल में आते ही महिला कर्मियों द्वारा यात्रियों को तिलक लगाकर फूल बरसाए गए।
कलाकारों ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। खासकर बेडू पाको बारमासा गीत पर कुछ यात्रियों ने खूब डांस किया। आर्ट ऑफ लीविंग के योगाचार्यों की ओर से यात्रियों को यात्रा के दौरान शांत रहने के टिप्स दिए गए। एयरपोर्ट कर्मियों ने रक्तदान कार्यक्रम में रक्तदान किया।
विज्ञापन
यात्रियों से डिजी यात्रा के लिए एप डाउनलोड करवाया गया। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में दून एयरपोर्ट पर देश के बड़े एयरपोर्ट जैसी सभी सुविधाएं जुटा ली गई हैं। डीजीएम नितिन कादियान आदि उपस्थित रहे।
-- -
अमिताभ और शाहरुख के डुप्लिकेट का डांस देखने के लिए उमड़ी भीड़
अमिताभ बच्चन के डुप्लिकेट राजकुमार भाटियानी और शाहरुख खान के डुप्लिकेट प्रशांत वालदे का भी एयरपोर्ट पहुंचने पर पारंपरिक रूप से जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत से अभिभूत होकर दोनों कलाकार अन्य लोक कलाकारों के साथ टर्मिनल के अंदर डांस करने लगे। जिन्हें देखने के लिए यात्रियों की भीड़ जुट गई। खास बातचीत में दोनों कलाकारों ने कहा कि वो मसूरी में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हैं। अमिताभ के डुप्लिकेट ने कहा कि पहली बार किसी एयरपोर्ट पर उनका ऐसा स्वागत हुआ है। वहीं शाहरुख के डुप्लिकेट ने कहा कि पारंपरिक गीत और डांस उनके मन को भा गए हैं। दिल बाग-बाग हो गया है। कहा कि मोदी सरकार में हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर रहा है। 12 वर्षों में काफी विकास हुआ है। ऐसे ही विकास होता रहा तो देश एक दिन नंबर वन जरूर बनेगा। उन्होंने शाहरुख खान के सबसे खास और सिग्नेचर स्टेप भी करके दिखाए।