सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Thieves stole the bag of the fruit agency owner.

Rishikesh News: फ्रूट एजेंसी के स्वामी का बैग ले उड़े चोर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 10 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole the bag of the fruit agency owner.
विज्ञापन
हरिद्वार राजमार्ग स्थित कोयलघाटी के समीप कृषि उत्पादन मंडी समिति के सागर फ्रूट एजेंसी सी 35 के बाहर गल्ले में रखा पैसों से भरा बैग चोर ले उड़े। बैग चोरी की पूरी वारदात एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एजेंसी स्वामी ने कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है।
Trending Videos


कृषि उत्पादन मंडी समिति के दुकान स्वामी अंबिका प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनकी मंडी में फ्रूट एजेंसी है। सोमवार सुबह वह हर रोज की तरह मंडी में फ्रूट के क्रय विक्रय में व्यस्त हो गए। सुबह करीब 8:15 बजे दो अज्ञात युवक सामान की आड़ में उनकी दुकान के आसपास घूमने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो युवकों ने करीब पांच से छह मिनट तक दुकान में रेकी की। जैसे ही सबकी नजर पैसे के बैग से हटी वैसे ही उनमें से एक अज्ञात युवक बैग को वहां से उठाकर भाग गया। उन्होंने बताया कि बैग में करीब 50 हजार की धनराशि थी। जब बैग गायब हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed