{"_id":"698a42fa96061474ce0324db","slug":"unconscious-elderly-man-taken-to-hospital-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-898030-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बेहोश बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बेहोश बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेणी घाट चौक पर सोमवार की सुबह करीब आठ बजे अफरा-तफरी मच गई। एक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। चौक पर तैनात होमगार्ड के जवान विनोद रयाल ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बुजुर्ग को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सालय में उपचार के दौरान बुजुर्ग को होश न आने पर होमगार्ड जवान ने 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कराया, जहां बुजुर्ग का उपचार जारी है। होमगार्ड जवान विनोद रयाल ने बताया कि बुजुर्ग की उम्र लगभग 65 वर्ष है। उसके पास एक मोबाइल फोन मिला है और वह हरिद्वार मार्ग से बाजार की ओर पैदल जा रहा था। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दे दी गई है।
Trending Videos