{"_id":"69af3cc5be135c6f49005498","slug":"villagers-took-out-a-march-for-the-law-university-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-917910-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विधि विवि के लिए ग्रामीणों ने रानीपोखरी में निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विधि विवि के लिए ग्रामीणों ने रानीपोखरी में निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद गांव में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विवि खोलने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और कांग्रेस नेताओं द्वारा पदयात्रा निकाली गई। जिसके बाद ऋषिकेश तहसील जाकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय निवासियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को स्थानीय निवासियों ने बैनर पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर पदयात्रा निकाली। पंकज यादव ने कहा कि ग्रामीण बीते 20 दिनों से विधि विवि की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा है। नरेंद्र चौहान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती चौहान ने कहा कि धरना-प्रदर्शन में प्रतिदिन काफी संख्या में महिलाएं भाग ले रही हैं। पदयात्रा निकालकर ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन को जगाने का कार्य किया गया है। पदयात्रा के दौरान प्रधान सुधीर रतूड़ी, अनुप चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, अश्विनी बहुगुणा, दौलतराम पेटवाल, महेंद्र भट्ट, विजय भट्ट, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos