{"_id":"69af3bfbe972d4682e0fdf40","slug":"work-on-motor-bridge-over-bean-river-begins-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-917907-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बीन नदी पर 23 करोड़ की लागत से मोटर पुल का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बीन नदी पर 23 करोड़ की लागत से मोटर पुल का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बैराज चीला मोटर मार्ग पर बीन नदी में मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की ओर से करीब 23 करोड़ की लागत से पुल निर्माण किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मोटर पुल कुंभ मेला शुरू होने से पहले बनकर तैयार हो जाएगा।
बीन नदी पर पुल निर्माण से गंगा भोगपुर, चीला, डांडा मंडल और ताल घाटी क्षेत्र की लगभग पांच हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। लोग बरसात में भी ऋषिकेश से अपने गांव तक आवागमन कर सकेंगे। बरसात के समय बीन नदी उफान पर आने के कारण डांडामंडल क्षेत्र का ऋषिकेश से संपर्क कट जाता है। यह मोटर पुल बैराज चीला के मध्य बीन नदी पर बनाया जा रहा है। इस पुल का लाभ कांवड़ यात्रियों और चारधाम यात्रियों को मिलेगा।
यह मोटर पुल डबल लेन का होगा। इसकी कुल लंबाई 150 मीटर और चौड़ाई कुल 12 मीटर होगी। गंगा भोगपुर गांव के निकट बीन नदी पर मोटर पुल के निर्माण की मांग राज्य गठन के बाद से हो रही है। सात वर्ष पूर्व यमकेश्वर थल नदी में आयोजित गेंद मेला में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां पुल निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद लंबे समय के बाद राज्य वन्यजीव बोर्ड और केंद्रीय वन्यजीव बोर्ड से पुल निर्माण को हरी झंडी मिली थी।
-- -
कोट
- बीन नदी में पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कुंभ मेला शुरू होने से पहले मोटर पुल बनकर तैयार हो जाएगा। पुल निर्माण में समय सीमा और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि दुगड्डा
Trending Videos