सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   We cannot create water, but it is in our hands to save it

हम जल बना नहीं सकते, पर बचाना हमारे हाथ में : चिदानंद

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 23 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
We cannot create water, but it is in our hands to save it
विज्ञापन
विश्व जल दिवस पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जल हमें जीवन देता है और हमारे ग्रह के भविष्य को आकार देता है। मानव सभ्यता का विकास सदैव नदियों के किनारे हुआ है और आज भी हमारा अस्तित्व जल पर ही निर्भर है। यह एक गंभीर विडंबना है कि जिस जल पर हमारा जीवन टिका है, उसी के प्रति हमारी लापरवाही निरंतर बढ़ती जा रही है।
Trending Videos




स्वामी ने कहा कि जल को हम बना नहीं सकते, लेकिन उसे बचाना हमारे हाथ में है। जल ही जीवन है और इसकी हर बूंद अमृत के समान अनमोल है।

आज आवश्यकता केवल इस बात की नहीं है कि हम जल के महत्व को समझें, बल्कि इसे अपने व्यवहार और जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। जल संरक्षण कोई एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है। यदि हम जल की प्रत्येक बूंद का सम्मान करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित, समृद्ध और संतुलित भविष्य प्रदान कर सकेंगे। नदियों का संरक्षण केवल पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और भविष्य की सुरक्षा का प्रश्न है। विश्व जल दिवस पर हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि हम जल का सम्मान करेंगे, उसका संरक्षण करेंगे और एक भी बूंद व्यर्थ नहीं बहने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed