फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   150 kg of banned animal meat seized in raid

Roorkee News: छापे में 150 किलो प्रतिबंधित पशु मांस बरामद

Sun, 12 Jul 2026 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
150 kg of banned animal meat seized in raid
उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बे की एक मीट की दुकान पर छापा मारकर 150 किलो पशु मांस और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने मीट की दुकान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से अफरोज और कलीम निवासी वार्ड-1, पिरान कलियर को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दुकान मालिक मन्नवर उर्फ मन्ना के कहने पर मांस की कटाई कर बिक्री की तैयारी कर रहे थे। इसके बदले उन्हें प्रतिदिन 700 रुपये मजदूरी मिलती थी। उन्होंने बताया कि छापे के मुख्य आरोपी मन्नवर उर्फ मन्ना स्कूटी से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने दुकान में रखे डीप फ्रीजर व ड्रम से करीब 150 किलो मांस बरामद किया। मौके से कटान में प्रयुक्त उपकरण और पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने प्रथम दृष्टया बरामद मांस को संरक्षित पशु का बताया। मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं जबकि शेष मांस को गड्ढा खोदकर रासायनिक छिड़काव के बाद नष्ट करा दिया गया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। फरार आरोपी मन्नवर उर्फ मन्ना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed