सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   441 Pilgrims Participate in Hajj Training Camp

Roorkee News: हज यात्रियों के प्रशिक्षण शिविर में 441 जायरीन शामिल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
441 Pilgrims Participate in Hajj Training Camp
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य हज समिति की ओर से हज हाउस में हज-2026 पर जाने वाले यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद के 441 हज यात्रियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने हज यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां विस्तार से दीं।
Trending Videos




प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद, विधायक मो. शहजाद और हज अधिकारी मो अहसान ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद मौलाना आरिफ, मौलाना अरशद ने यात्रियों को हजयात्रा की शुरुआत से लेकर घर वापसी तक की पूरी प्रक्रिया को समझाया। उन्होंने हज के अरकान, उमरा और एहराम बांधने की विधि सहित सभी जरूरी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष खतीब अहमद ने यात्रियों को हज सुविधा, मोबाइल एप डाउनलोड करने और स्मार्ट वॉच के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट वॉच के माध्यम से यात्रियों को लोकेशन, स्वास्थ्य संबंधी अपडेट और जरूरी अलर्ट आसानी से मिल सकते हैं जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित व सुगम बनती है। साथ ही उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की कि वे अपने साथ हेल्थ बुक अवश्य रखें।



उन्होंने कहा कि हज एक इबादत का पाक सफर है। सभी यात्री मक्का व मदीना में देश की खुशहाली, अमन-शांति और तरक्की के लिए दुआ करें। जानकारी दी गई कि उत्तराखंड से इस वर्ष कुल 1348 यात्री हज पर जा रहे हैं जिसकी शुरुआत 18 अप्रैल से होगी। कार्यक्रम के अंत में हज समिति के अध्यक्ष, ईओ, हज अधिकारी और मास्टर ट्रेनरों ने सभी हज यात्रियों एवं मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मो. मन्नान रजा, समीम जाफरी, हाजी मुस्तकीम, हाजी इल्यास, अकरम साबरी और हाजी सईद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed